43वीं वाहिनी पीएसी में जवानों ने निरोगी रहने को किया योगाभ्यास
Etah News - एटा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग विशेषज्ञों ने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य...

एटा, 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में चल रहे योग दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को 43वीं वाहिनी पीएसी मनोरंजन सभागार में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक आयुष विभाग से कुमारी साक्षी सिंह, अरविंद धाकड़ संस्थापक मोक्ष योगा स्टूडियो एवं प्रज्ञा सिंह ने योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। योग विशेषज्ञ अरविंद धाकड़ ने बताया की योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। इससे शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी तरीका प्रदान करती है। योग के माध्यम से हम अपनी शारीरिक शक्ति, लचीलापन और मानसिक संतुलन को बेहतर बना सकते हैं। योग में किए जाने वाले आसन और मुद्राएं न केवल मांसपेशियों को मजबूत करती हैं।
साक्षी सिंह ने बताया योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ध्यान है, जो हमारे विचारों को एकाग्र करने में मदद करता है। आंतरिक शांति का अहसास कराता है। योग एक जीवनशैली है। यह हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती है। जिसमे शिविरपाल राम जन्म राम, दलनायक धीरेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर विजेन्द्र कुमार एवं 100-110 जवानों ने प्रतिभाग किया। सकीट में प्रशिक्षक ने बताया करो योग रहो निरोग सकीट, कस्बा के शिशु वाटिका विद्यालय में पतंजलि योग समिति सकीट ने योग सप्ताह में योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय ने योगाभ्यास में प्राणायाम, कपाल भारती, अनुलोम विलोम ,भस्त्रिका,भ्रामरी,सिंहासन कराये गए। उन्होंने बताया कि करो योग रहो निरोग। योग करने से शरीर में होने वाले ब्लड प्रेशर, मोटापा, शुगर अनेको रोगों से निजात मिलती है। योग शिविर में ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय, आदेश दीक्षित, अश्वनी शर्मा, शिव कुमार वार्ष्णेय, महेश मोर्य, अशोक जैन, दीपक जैन, राधेश्याम वैद्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।