नवगठित व्यापार मंडल पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
Etah News - जलेसर में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नवगठित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधायक संजीव दिवाकर ने व्यापारियों को हरसंभव समर्थन देने का आश्वासन दिया...

जलेसर,। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नवगठित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में विधायक संजीव दिवाकर ने व्यापारियों का हरहाल में साथ देने का वायदा किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि वह विधायक के साथ-साथ पहले व्यापारी थे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अथक प्रयास कर जलेसर को डिपो का तोहफा दिया। अब अति शीघ्र डिपो का संचालन प्रारंभ इसी वर्ष हो जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी संगठित होकर कार्य करें किसी के दबाव में ना रहे व्यापारियों की समस्याओं के लिए व्यापार मंडल बनाया गया है। समारोह में व्यापार मंडल नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष विशन वार्ष्णेय, चेयरमेन आदित्य मित्तल, महामंत्री कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू सराफ, उपाध्यक्ष शुभम बंसल, संजीव वर्मा, गणेश गोयल, वीरेंद्र गुप्ता संयुक्त महामंत्री, कपिल देव वार्ष्णेय सह कोषाध्यक्ष, राजू वार्ष्णेय युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष, विवेक जैन उद्योग मंच के अध्यक्ष, अंकुर राठी उपाध्यक्ष, रोहित बंसल महामंत्री, राहुल गोयल सहित कल 24 पदाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में विधायक संजीव दिवाकर, पालिका अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एटा नगर अध्यक्ष अतुल राठी, वरिष्ठ व्यापारी नेता राकेश वार्ष्णेय, संजीव वाष्र्णेय, कैलाश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र ओझा, दिनेश चंद्र बंसल अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
फोटो-11इटीए15 : गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन विधायक संजीव दिवाकर, प्रदेश अध्यक्ष और व्यापारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।