RSS Organizes Land Conservation Campaign in Chhaprai Mandal सकीट में स्वयं सेवकों की ओर से हुआ भूमि पूजन, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRSS Organizes Land Conservation Campaign in Chhaprai Mandal

सकीट में स्वयं सेवकों की ओर से हुआ भूमि पूजन

Etah News - सकीट खंड के चपरई मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भूमि सुपोषण एवं संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह संजीव पांडेय ने भूमि पूजन कराया और जैविक खेती पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 11 June 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
सकीट में स्वयं सेवकों की ओर से हुआ भूमि पूजन

सकीट खंड के चपरई मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गतिविधि ग्राम विकास की ओर से भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अनवरत जन अभियान का आयोजन किया गया। मंगलवार को रास्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ओर से सकीट खंड के चपरई मंडल में भूमि पूजन भूमि सुपोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह संजीव पांडेय ने भूमि पूजन कराया। उन्होंने भूमि सुपोषण को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई। संजीव ने कहा भूमि को माता और मनुष्य को उसकी संतान बताया है। साथ ही उन्होंने जैविक खेती, गो आधारित खेती करने पर बल दिया गया। इससे आने वाली पीढी रोगों से मुक्त हो सकती है।

सह जिला संघ चालक चेतन देव ने सभी किसानों को जैविक खेती करने के लिए संकल्प दिलाया। जिला ग्राम विकास संयोजक प्रदीप सिंह ने मंच परिचय कराया। अधिकारीयों से गो माता का पूजन कराया। कार्यखंड गो सेवा प्रमुख आलोक चौहान ने गोमाता को फलाहार कराया। कमलेश कुमार, खण्ड संघ चालक महेश, गोरव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान चपरई ऋषभ कुमार, सतीश सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।