SP MP Dharmendra Singh Yadav Condemns Attack on PDA Promises Justice in 2027 Elections भाजपा सरकार कर रही पीडीए के लोगों का अपमान-धमेंद्र, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSP MP Dharmendra Singh Yadav Condemns Attack on PDA Promises Justice in 2027 Elections

भाजपा सरकार कर रही पीडीए के लोगों का अपमान-धमेंद्र

Etah News - सपा सांसद धमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर सामंतवादियों का हमला पीडीए का अपमान है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनने का विश्वास जताया और कहा कि पीडीए के लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 14 May 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार कर रही पीडीए के लोगों का अपमान-धमेंद्र

सपा सांसद धमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर सामंतवादियों की ओर से किया गया हमला पीडीए का बहुत बड़ा अपमान है। इसलिए आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। हम सभी मिलकर पीडीए के इस अपमान का अवश्य बदला लें। बुधवार को क्षेत्र के गांव समसपुर मे गांव के ही स्वर्गीय भगवान सिंह यादव की मूर्ति का आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की ओर से अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि थाने से लेकर डीजीपी तक कहीं भी पीडीए के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। सपा सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इस दौरान मौके पर सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह यादव, जिपंस राजाराम यादव, शंशाक यादव सीटू, रवेन्द्र यादव, शिवराज सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, बबलू यादव ,राहुल राना एवं बंटी यादव सहित आदि अनेक सपाई मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।