Tribute to Former Minister Vinay Shakya on His First Death Anniversary by SP Leaders सपा ने याद किए पूर्व मंत्री विनय शाक्य, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTribute to Former Minister Vinay Shakya on His First Death Anniversary by SP Leaders

सपा ने याद किए पूर्व मंत्री विनय शाक्य

Etah News - समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य के बड़े भाई पूर्व मंत्री विनय शाक्य की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने उन्हें लोकप्रिय नेता बताया। इंजीनियर नूर मोहम्मद...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 26 May 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
सपा ने याद किए पूर्व मंत्री विनय शाक्य

सपा सांसद देवेश शाक्य के बड़े भाई पूर्व मंत्री विनय शाक्य की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के अरुणा नगर स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्दांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि विनय शाक्य केवल नेता नहीं बल्कि सर्व समाज में लोकप्रिय नेता थे। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नूर मोहम्मद खान ने विनय शाक्य को एक ‘शख्सियत बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अलीगढ़ में हुई मोबलिंचिंग की कड़ी आलोचना की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सत्यभान सिंह उर्फ सत्तन शाक्य, जहीर अहमद, रंजीत सिंह यादव, जसवीर सिंह यादव, जसवंत सिंह शाक्य, सत्यवीर सिंह दिवाकर, अनिल कुमार सागर, डॉ. राजकुमारी धनगर, शशिप्रभा शाक्य, सुनीता शाक्य, धीरेन्द्र जाटव आदि लोग मौजूद रहे।

श्रद्दांजलि सभा के उपरांत सपा नेता मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।