Uttar Pradesh Education Minister Honors Teachers on Kalyan Singh s Birth Anniversary कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुए एटा के आठ अध्यापक , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsUttar Pradesh Education Minister Honors Teachers on Kalyan Singh s Birth Anniversary

कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुए एटा के आठ अध्यापक

Etah News - लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया। निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में एटा जनपद के शिक्षकों को यशः शेष...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 7 Jan 2025 11:29 PM
share Share
Follow Us on
कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुए एटा के आठ अध्यापक

लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर प्रदेशभर से आए शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला, कायाकल्प एवं शिक्षक शिक्षा विषय पर राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग सन्दीप सिंह, विधायक डिवाई चंद्रपाल सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में एटा जनपद के पीएमश्री विद्यालय हंसपुर अवागढ़ की अंजली मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय नगला लोधा अवागढ़ की आशा चौधरी, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कंचनगड़ी निधौली कलां की प्रिया शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछैपुरा जलेसर के राकेश कुशवाह तथा मेलिना चौहान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजा का रामपुर अलीगंज के शशिकान्त, प्राथमिक विद्यालय नगला रूपी अवागढ़ की आरती, प्राथमिक विद्यालय नगला मथुरी अलीगंज के रजत कुमार को यशः शेष कल्याण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।

अध्यापकों को यह सम्मान शैक्षिक यूनियन भारतीय संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, नवाचार, शोध, कायाकल्प, शिक्षक प्रशिक्षण में समर्पित सहयोग एवं योगदान देने को दिया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि बाबूजी सदैव गुरुओं का आदर करते थे। यही एक ऐसा पद है। जिसपर रह कर हम समाज की सही मायने में सेवा कर सकते हैं। उत्तम नागरिक रूप में चरित्र निर्माण कर राष्ट्र को उत्कृष्ट राष्ट्र बना सकते हैं। सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हुए सभी अध्यापक बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ सत्य का मार्ग भी सिखाएंगे। कार्यक्रम में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया अध्यक्ष राजेश शर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोदी, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू सहित दर्जनों विधायक और मंत्री उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।