Giants Group of Itawa Celebrates Mother s Day with Honor for Matriarchs इटावा में मातृदिवस पर जायंट्स मैत्री ने विभा भदौरिया को दिया मातृ सम्मान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsGiants Group of Itawa Celebrates Mother s Day with Honor for Matriarchs

इटावा में मातृदिवस पर जायंट्स मैत्री ने विभा भदौरिया को दिया मातृ सम्मान

Etawah-auraiya News - जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री ने होटल चाणक्य सभागार में मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभा भदौरिया को सम्मानित किया गया। सारिका अग्रवाल ने मातृ दिवस का महत्व बताया, जबकि अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 11 May 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में मातृदिवस पर जायंट्स मैत्री ने विभा भदौरिया को दिया मातृ सम्मान

जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री द्वारा मातृ शक्ति सम्मान में होटल चाणक्य सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मैत्री अध्यक्ष सारिका अग्रवाल द्वारा ॐ ध्वनि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर मातृ सम्मान से विभा भदौरिया को सम्मानित किया गया। सारिका अग्रवाल ने मातृदिवस मनाने के बारे में जानकारी दी। अरुणा सिंह, रश्मि पालीवाल ने माँ के अनमोल प्यार पर अपने विचार प्रकट किए। स्मिता यादव निदेशक यूनिट 3 फेड-5 ने सभी का अभिनंदन, वंदन करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा सुन्दर होंगे देश बहुत से बहुत बड़ी है ये धरती, अपनी माँ बस अपनी ही है अमित प्यार जो है करती।

डॉ तृप्ति यादव ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी निश्चित ही माँ और मातृ भूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। इस मौके पर सत्यभामा सिंह, दीप्ति मित्तल, शीतल माहेश्वरी, वर्षा चौबे, प्रवीना पालीवाल, राजश्री वर्मा, राजरानी अरोरा, आशा पाण्डेय, नीतिमा गुप्ता, प्रीति जैन, हिना तनवीर, पूनम शर्मा, रश्मि पालीवाल, वर्षा चौबे, स्वाति जैन, स्वेता अग्रवाल, संध्या वर्मा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सीमा सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।