नगर में शुरू हुई 64वीं श्रीमद्भागवत कथा, यमुना संरक्षण का दिया संदेश
Etawah-auraiya News - शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में हरि यमुना सहयोग समिति की 64वीं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह कथा यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण के संदेश के साथ 108 तटों पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की...
इटावा, संवाददाता। शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हरि यमुना सहयोग समिति की 64वीं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कथा यमुना नदी के संरक्षण और स्वच्छता के संदेश के साथ 108 यमुना तटों पर आयोजित की जा रही श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कलश यात्रा कॉलेज मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रतीक यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत यादव तथा पूर्व प्रधान हनुमंत सिंह उर्फ करू यादव मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा 29 मई तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचन के माध्यम से यमुना नदी की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा। हरि यमुना सहयोग समिति का उद्देश्य यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना, साथ ही हरि यमुना परिक्रमा पथ को पुनर्जीवित करनाहै।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।