पटना-नई दिल्ली होली स्पेशन वंदे भारत पर पथराव, सहमे यात्री
Etawah-auraiya News - जसवन्तनगर, संवाददाता।पटना से नई दिल्ली जा रही होली स्पेशन ट्रेन 02435 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। जसवंतनगर व बलरई स्टेशन के बीच हुये पथराव

जसवन्तनगर, संवाददाता। पटना से नई दिल्ली जा रही होली स्पेशन ट्रेन 02435 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। जसवंतनगर व बलरई स्टेशन के बीच हुये पथराव से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी के बाद भी ड्राइवर ने ट्रेन नहीं रोकी। पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिये जा रही थी। जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1174 पर काशन के चलते ट्रेन धीमी गति से निकल रही थी। काशन पर गुरुवार की शाम 5.10 पर ट्रेन निकलने के दौरान ही दो तीन पत्थर बोगियों की ओर फेंके गये। एक पत्थर सी वन कोच के शीशा में लगा और शीशा टूट गया। ये देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो ट्रेन को अलीगढ़ में अटेंड किया गया। आरपीएफ इंसपेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बाबत जानकारी की जा रही है।
जसवंतनगर बलरई रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गये। इससे सी वन कोच का शीशा टूट गया। ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकने पर जांच पड़ताल की गयी है। आरपीएफ इटावा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।