Monkey Terror in Farrukhabad Attacks on Residents and Officials Increase जिला उद्योग केंद्र पर बंदरों के झुंड का हमला, प्रधान सहित कई घायल, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsMonkey Terror in Farrukhabad Attacks on Residents and Officials Increase

जिला उद्योग केंद्र पर बंदरों के झुंड का हमला, प्रधान सहित कई घायल

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। जिला उद्योग केंद्र पर बंदरों के झुंड ने कई लोगों पर हमला किया, जिसमें एक महिला प्रधान भी शामिल हैं। लोग बंदरों के हमलों से घबराकर वापस लौट रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 19 May 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
जिला उद्योग केंद्र पर बंदरों के झुंड का हमला, प्रधान सहित कई घायल

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में बंदरों का आतंक कम होता नहीं दिख रहा है। जिला उद्योग केंद्र पर बंदरों के झुंड ने कई बार हमला किया और एक प्रधान सहित कई को घायल कर दिया। बंदरों के झुंड गेट पर जमा रहा इससे सहमे लोग वापस लौट गए। शहर में एक ओर बंदरों के पकड़ने का अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर लगातार बंदर लोगों को घायल कर रहे है। बंदर पकड़ने के बाद भी शहर से बंदर कम होते नहीं दिख रहे है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन बंदरों के हमले का लोग शिकार न हो रहे है।

सोमवार को ठंडी सड़क स्थित जिला उद्योग केंद्र पर ही बंदरों के झुंड ने एक साथ हमला कर दिया। जिला उद्योग केंद्र का शीशे का गेट बंद कर दिया गया। लेकिन बंदरों का झुंड गेट पर ही डटा रहा। जिला उद्योग केंद्र पर जो लोग पहुंच रहे थे बंदर उस पर हमलावर हो रहे थे। इस बीच एक महिला प्रधान भी जिला उद्योग केंद्र पहुंची तो बंदरों का झुंड उन पर हमलावर हो गया। इस पर बंदरों के डर से जो लोग जिला उद्योग केंद्र के अंदर बंद शीशे के गेट पर खड़े थे एक साथ दौड़े और महिला प्रधान को बंदरों से बचाया। बंदरों के हमले से महिला प्रधान सहम गई और देर तक जिला उद्योग केंद्र पर ही बैठी रहीं। इस बीच गई लोग और जिला उद्योग केंद्र पहुंचे तो बंदरों ने उन पर भी झपट्टा मार दिया इस पर जिला उद्योग केंद्र पहुंचने वाले कई लोग घायल हो गए। लोगों ने जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त जौहरी व अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की लेकिन जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस बीच जिला उद्योग केंद्र पहुंचने वाले लोगों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा हो गई। जिला उद्योग उद्योग केंद्र से बाहर निकलने और बंदरों से बचने के लिए बाइक हेलमेट वाले लोगों को आगे किया गया और एक साथ सभी लोग आवाज करते हुए निकले। इस बीच दर्जनों लोग बंदरों के डर से वापस लौट गए। अमेठी गांव में लंगूर से सहमे लोग फर्रुखाबाद। बंदरों का आतंक शहर तक ही नहीं रह गया है। अब बंदर ग्रामीण इलाकों में भी आतंक का पर्याय बनते जा रहे है। अमेठी गांव में तो लंगूर बंदरों से लोग सहमे हुए है। अमेठी गांव में लंगूर बंदरों की संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई है। लंगूर बंदरों के हमले से अभी तक कई लोग घायल हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि लंगूर बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।