लोयाबाद में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ भंडारा के साथ संपन्न, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो हुए शामिल
लोयाबाद में 22 साल बाद बजरंग बली कमेटी द्वारा राम दरबार की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठा की गई। महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए और दीप जलाए। पूर्व मंत्री...

लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद में 22 वर्षो के बाद बजरंग बली कमेटी का राम दरबार की मूर्ति सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का सपना पूरा हुआ। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के समापन से पूर्व सभी श्रद्धालु जमकर जय श्रीराम का जय घोष करते हुए आतिशबाजी की। वहीं संध्या में मंदिर परिसर में हजारों दीप जलाए गए। इससे पूर्व वेदी पूजन, प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा, हवन, कुंवारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन और भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं यज्ञ मंडप परिक्रमा के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का कतार लगा रहा।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर व यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना कर वेदी की परिक्रमा की। पूजा के बाद कन्या भोजन कराया गया। यज्ञाचार्य शंकर मार्तण्ड के द्वारा सभी धार्मिक विधियां पूरी होने के साथ महायज्ञ का समापन्न किया गया। इस दौरान मंदिर में मत्था टेकने पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, जिला कांग्रेस महासचिव बांसजोड़ा के राम रहीम राजकुमार महतो व असलम मंसुरी भी पहुंचे। कमेटी द्वारा उन्हे पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। वहीं पुरे यज्ञ के दौरान लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद सदलबल यज्ञ स्थल मेला मंदिर क्षेत्र में सक्रिय रहे। यज्ञ को सफल बनाने में जयप्रकाश पांडेय, विजेन्द्र पासवान, सोहन महतो, सिपाही चौहान, रवि चौबे, अरूण सिंह, पुतुल झा, राणा प्रताप चौहान, मनोज मुखिया, सुनील शर्मा, मुन्ना पांडेय, चन्द्रदीप सिंह, बिनोद पासवान, शंकर केशरी, बबलू झा, कृपाशंकर सिंह, मन्नू सिंह, संजू विश्वकर्मा, गोरा नोनियां, राजेश बाउरी आदि सक्रिय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।