Jharkhand weather news today rain thunderstorm strong winds alert imd latest Mausam Samachar मई महीने में झारखंड का मौसम कूल-कूल,आंधी-बारिश का अलर्ट,60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather news today rain thunderstorm strong winds alert imd latest Mausam Samachar

मई महीने में झारखंड का मौसम कूल-कूल,आंधी-बारिश का अलर्ट,60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन के दौरान गर्मी कायम रह सकती है। इसके बाद मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब से लेकर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक निम्न दबाव वाला एक सिस्टम बना हुआ है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीTue, 20 May 2025 10:09 AM
share Share
Follow Us on
मई महीने में झारखंड का मौसम कूल-कूल,आंधी-बारिश का अलर्ट,60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

रांची सहित झारखंड में मंगलवार को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश और वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन के दौरान गर्मी कायम रह सकती है। इसके बाद मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब से लेकर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक निम्न दबाव वाला एक सिस्टम बना हुआ है। यह हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और बंगाल के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इसके कारण मंगलवार को आंधी-बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची समेत राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन में उमस भरी गर्मी रहेगी। इसके बाद घने बादल छाएंगे और तेज हवा के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी।