रंगोली बनाकर दी गई अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि
Maharajganj News - महराजगंज के केडी इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। कक्षा 10...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाज सुधारिका, धर्मपरायण एवं न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर केडी इंटर कॉलेज नंदाभार में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य एसके साहनी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक आदर्श शासिका और समाज सेविका के रूप में अपनी पहचान बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों वर्गों के छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 10 की छात्रा विजयलक्ष्मी यादव, मनीषा शर्मा और सोनालिका की रंगोली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 9 की श्रेया श्रीवास्तव, चांदनी चौधरी और अनुष्का गोंड ने संयुक्त रूप से रंगोली तैयार कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।
कक्षा 8 की सलेहा, सलोनी और पारुल तथा कक्षा 7 के अभिनव विश्वकर्मा, रोशनी चौधरी और सिद्धि मिश्रा ने भी अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मकता से सराहनीय प्रदर्शन किया। वरिष्ठ शिक्षक जेपी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस दौराान शिक्षक जितेंद्र मदेशिया, राजेश शर्मा, केपी, हरिपाल राव, मोनू, कृपासिंधु मिश्रा, प्रह्लाद वर्मा, अमित पाठक, मधु पटेल, पुष्पा मिश्रा, नेहा दूबे सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।