रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में धरना देंगे सपाई
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन पर हुए जानलेवा हमले से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। 1 मई को विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि करणी सेना द्वारा...

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन पर हुये जानलेवा हमले से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता 1 मई को विरोध प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए जिम्मेदारियां बांटी गयी हैं। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने बताया कि 27 अप्रैल को करणी सेना की ओर से जानलेवा हमला करते हुए धमकी दी गयी थी । यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने कोई कार्रवाई नही की है। इससे स्पष्ट होता है कि करणी सेना को शासन प्रशासन का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त है। धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।सपा कार्यकर्ताऔर पदाधिकारी 1 मई को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंेग। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।