कूड़े की आग से डंपर जलकर राख
Meerut News - मेरठ में दिल्ली रोड पर महेंद्र शोरूम के पास कूड़े में आग लग गई। यह आग पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपर को चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास के लोगों में...

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित महेंद्रा शोरूम के बराबर में कूड़े में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग ने पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपर को चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। परतापुर थाने के सामने और महेंद्रा शोरूम के बराबर में आए दिन कूड़े के ढेर में आग लगती रहती है। मंगलवार को भी कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें और काला घुआं चारो ओर फैल गया। लोगों को दिखाई देना बंद हो गया था। आग ने थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए डंपर को चपेट में ले लिया। डंपर के टायर धमाके के साथ फटने लगे। रेहड़ी-ठेले वाले अपना सामान लेकर भागने लगे। हाईवे पर कई चोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आने से बचे। आग की सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।