चौपाल लगा किया पूर्व पीएम के कार्यों का बखान
Fatehpur News - चौपाल लगा किया पूर्व पीएम के कार्यों का बखानचौपाल लगा किया पूर्व पीएम के कार्यों का बखानचौपाल लगा किया पूर्व पीएम के कार्यों का बखानचौपाल लगा किया पूर

फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने ग्रामीणों संग चौपाल लगाई। जिसमें उनके कार्यकाल का बखान करते हुए मौजूदा भाजप सरकार को आड़े हाथों लिया गया। साथ ही अन्य चर्चाएं भी की गई। पूर्व पीएम के सामाजिक समरसता एवं ग्रामीण प्रेम को देखते हुए खागा तहसील के पौली ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कोऑर्डिनेटर एवं युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने स्व.राजीव गांधी द्वारा देश हित में दिए गए योगदान पर चर्चा की। कहा कि पूर्व पीएम ने ग्राम पंचायतों को विभिन्न अधिकार देने के साथ ही उनके विकास के लिए लागू की गई योजनाएं सफल साबित हुई हैं।
जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि यदि आज पूर्व पीएम होते तो देश पूर्ण विकसित देश होता लेकिन उनकी सोच और सपने हर कांग्रेसी के दिलों में संरक्षित हैं। समय आने पर उन्हें पूर्ण रूप से प्रभावी किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही देश की सेवा करने में पीछे नहीं रहता। उनके शासनकाल में कई विकास कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिस तरह भाजपाई सत्ता के मद में मदहोश होकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते है व बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जनता के साथ ही देश पर मंडराने वाले संकट से सत्तारूढ पार्टी को कोई लेना देना नहीं है। लेकिन जनता अब उनकी चाल को समझ चुकी है जिसका जवाब आने वाले समय में दिया जाएगा। चौपाल में हिदायत उल्ला सईद, शेख एजाज अहमद, राजेंद्र शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश गिहार, अरविंद द्विवेदी, माधुरी रावत, रामनरेश महराज आदि ने भी पूर्व पीएम के कार्यकाल का बखान किया। इस मौके पर सुधीश पाण्डेय, सहाब अली, शकील अंसारी, शैलेन्द्र सिंह, गुफरान सिद्दीकी, मुमताज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।