बलिदान दिवस : कांग्रेस ने भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया
Bulandsehar News - बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में संचार क्रांति और पंचायती राज...

जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और देश में संचार क्रांति की शुरुआत की। ग्रामीण भारत और पंचायती राज को राजीव गांधी ने मजबूत किया था। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। देश आज आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को तरक्की की एक नई राह दिखाई।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया। राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है। संचालन मनीष चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष गांधी, प्रशांत वाल्मीकि, ज्ञानेंद्र राघव, संजय शर्मा, नईम मंसूरी, मुनीर अकबर, इसराइल गहलोत, शकील अहमद, डॉ. एसडी शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, सचिन वशिष्ठ, पूजा चौधरी, विमलेश वाल्मीकि, अनिल शर्मा, आदर्श देव शर्मा, सादिक सैफी, सलाम खान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।