पीजीएसएस के तीन कर्मचारियों पर हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार, ससुर बोलने पर गुस्से आकर किया था हमला
Gorakhpur News - गोरखपुर में शाहपुर इलाके के फातिमा अस्पताल के सामने तीन कर्मचारियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी रविंद्र सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के बाद रविंद्र ने विवेक सिंह पर हमला...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके के फातिमा अस्पताल के सामने पीजीएसएस के तीन कर्मचारियों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ससुर कहने पर वह नाराज हो गया था। वहीं घायलों में एक कर्मचारी की गर्दन कटने से स्थिति नाजुक बनी है। शाहपुर इलाके के फातिमा अस्पताल के सामने कैथोलिक की पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति में बिहार सिवान के अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी हैं। महराजगंज के बेदौली टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर एक वर्ष से गाय भैंस की देखभाल करता था। जौनपुर के विवेक सिंह दो वर्षों से विकलांग बच्चों को पढ़ाने और देखभाल काम करते हैं।
जबकि, कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल कुमार पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। बुधवार की सुबह 7:30 के करीब गाय भैंस की देखभाल करने वाले आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने रोकना की कोशिश की तो आरोपी ने गार्ड के हाथ पर और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर दिया था। घटना के बाद पैदल ही अपने गांव पहुंच गया था आरोपी तीन कर्मचारियों पर हमला कर रविंद्र सोनकर ने सड़क पर ऑटो रोका चालक ने हाथ में धारदार हथियार और शरीर पर खून के छीटें देखकर ऑटो में बैठाने से इनकार कर दिया और जाने लगा। जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार दिखाकर चालक को धमकी दी। चालक डर से ऑटो में बैठा लिया उसके बाद आरोपी खजांची के पास पहुंचकर उतर गया। पुलिस के मुताबिक पैदल ही अपने गांव चला गया था, देर रात पुलिस टीम ने उसके पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। धारदार हथियार से अपने ही साथ काम करने वाले कर्मचारियों पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।