सूरज के तेवर हुए तल्ख बेहाल करने लगी धूप
Fatehpur News - सूरज के तेवर हुए तल्ख बेहाल करने लगी धूपसूरज के तेवर हुए तल्ख बेहाल करने लगी धूपसूरज के तेवर हुए तल्ख बेहाल करने लगी धूपसूरज के तेवर हुए तल्ख बेहाल कर

फतेहपुर। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिसकी वजह से धूप अब लोगों को बेहाल करने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घर के अंदर भी लोगों को तपिश महसूस हो रही है। दोपहर में लू भी चल रही है। इससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। अप्रैल माह की शुरुआत में ही गर्मी का ये हाल है तो मई-जून का अंदाजा लगाया जा सकता है। इधर एक सप्ताह से दिन के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ता जा रहा है। सुबह सात बजे ही धूप लोगों को चुभने लग रही है। दोपहर होते-होते धूप के तेवर काफी तल्ख हो जा रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है।
गर्म हवा के थपेड़े चेहरे जलाने पर आमादा हैं। घरों और कार्यालयों में लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से अभी आगे भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस बार तापमान सारे रिकार्ड तोड़ सकता है। अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर जा सकता है। धूप में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों के साथ वृद्धजनों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप के बीच बच्चों के स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
तापमान बढ़ने के साथ ही बीमार होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, वायरल फीवर, सिर दर्द, दस्त व उल्टी से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या दोगनी से अधिक हो गई है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. रघुनाथ सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में एहतियात बरतना काफी जरूरी है। अचानक एसी, कूलर की हवा, फ्रिज का ठंडा पानी पीने और सीधे तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें।
मौसम विभाग के मुताबिक, सूरज के तेवर लगातार सख्त होंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी और बढ़ेगी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
साफ आसमान के बीच अधिकत तापमान 42 डिग्री पार जाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
शहर में गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस और अन्य पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
दिन के समय कामकाजी लोग भी बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग शीतल पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके कारण दुकानों में पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।