International Labor Day Awareness Program in Fatehpur Empowering Workers Rights मजदूर दिवस पर लाभांवित पात्रों को बांटे 3.92 लाख , Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsInternational Labor Day Awareness Program in Fatehpur Empowering Workers Rights

मजदूर दिवस पर लाभांवित पात्रों को बांटे 3.92 लाख

Fatehpur News - -श्रमिकों को जागरुक कर योजनाओं की दी जानकारी -श्रमिकों को जागरुक कर योजनाओं की दी जानकारी -श्रमिकों को जागरुक कर योजनाओं की दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 1 May 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर दिवस पर लाभांवित पात्रों को बांटे 3.92 लाख

फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां से शासन की तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों, आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति जागरुक किया गया। पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। तेलियानी ब्लॉक परिसर के जिला ग्राम्य विकास संस्थान में डीएम के निर्देशन पर आयोजित कार्यक्रम का डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल ने शुभारंभ किया। जहां पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित यथा मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना की जानकारी दी।

साथ ही श्रमिक पंजीयन कैम्प से ऑनलाइन पंजीयन के प्रति जागरुक किया। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि जागरुक होने पर ही अपने आपको शोषण से मुक्त कर सकते हैं। मातृत्व शिशु हितलाभ योजना के दो स्वीकृत पत्र, कन्या विवाह सहायता योजना के दो स्वीकृत पात्र व निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के एक स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। जिसके सापेक्ष 3.92 लाख की धनराशि वितरित की गई। यहां श्रमायुक्त हर्ष लालवाणी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, मनीष कुमार के अलावा इजहार अहमद, अबू सलीम, अनुराग त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।