पुणे व आनंद विहार ट्रेन के निरस्त होने से परेशान यात्री
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में, मुंबई और दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनें गुरुवार को निरस्त हो गईं, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। जिनके पास...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुंबई व दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेन गुरुवार को निरस्त रही। इससे इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। अधिकांश लोगों ने फैजाबाद, गोंडा व गोरखपुर स्टेशन से इन ट्रेनों पर यात्रा की। लेकिन यात्रियों को इन स्टेशनों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। गोरखपुर में बीते 12 अप्रैल से 4 मई तक के लिए मेगा ब्लाक लिया गया है। इससे जनपद के स्टेशन सेहोकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं आ रही है। इससे लोगों को अपने शहर तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है।
मुंबई जाने वाली 15029 पुणे एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इससे बाम्बे को जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई। वहीं दिल्ली जाने वाली 15057 आनंद विहार ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इससे दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों के पास निजी साधन रहा वे तो आसानी से गोरखपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गए लेकिन जिनके पास केवल सवारी का सहारा रहा वे रोडवेज की बस के लिए मेहदावल बाईपास के लिए निकल पड़े। रोडवेज की जैसे ही बसें रुकती रहीं वैसे ही इन वाहनों की सीटे भर जा रही थीं। इनमें सबसे अधिक लखनऊ के लिए सवारी बसों पर बैठ रही थीं। लोग चारबाग रेलवे सटेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हो रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।