लखनऊ से आई पोकलेन से स्लैब तोड़ने का कार्य शुरू
Gorakhpur News - गोरखपुर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर के नीचे स्लैब को तोड़ने के लिए सेतु निगम ने हैवी पोकलेन मंगाई है। पोकलेन से पिलर के नीचे का पत्थर हटाया जाएगा। कार्य के लिए पंजाब से मजदूर बुलाए गए...

गोरखपुर, निज संवाददाता। राजघाट में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर के नीचे मिले स्लैब को तोड़ने के लिए सेतु निगम ने हैवी पोकलेन मंगाई है। पोकलेन आने के बाद गुरुवार को पिलर के सभी ओर लोहे की प्लेट लगाने का काम शुरू हुआ। ये प्लेटें 25 फुट गहराई में धंसाई जाएंगी। उसके बाद दीवार को लखनऊ से मंगाई गई पोकलेन मशीन से दबाया जाएगा। इससे नीचे का पत्थर हटेगा और पिलर भी सीधा हो जाएगा। नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन के लिए राजघाट पुल पर नया फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। अप स्ट्रीम में पुल के पिलरों के लिए कुआं बनाने का काम हो रहा है।
कार्यदाई एजेंसी ने पिलर के नीचे करीब 4.5 फुट नीचे का कंक्रीट तोड़ने के लिए हरियाणा से पांच मजदूर बुलाए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ से हैवी पोकलेन मशीन मंगाने के साथ ही पंजाब से मजदूर बुलाए गए हैं, वे पानी में डूबकर स्लैब के आकार के बारे में जानकारी देंगे और उसे तोड़ने का भी काम करेंगे। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात मशीन गोरखपुर पहुंची। इसके बाद गुरुवार से काम शुरू हुआ। आईलैंड पर आवश्यक कार्य होने के बाद हैवी पोकलेन से कार्य शुरू किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।