Mother s Day Celebration Honoring Elderly Women at Old Age Home by Indian Red Cross Society मदर्स डे पर वृद्धाश्रम की महिलाओं के पखारे चरण, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsMother s Day Celebration Honoring Elderly Women at Old Age Home by Indian Red Cross Society

मदर्स डे पर वृद्धाश्रम की महिलाओं के पखारे चरण

Fatehpur News - -सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के छलके पड़े आंसू -सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के छलके पड़े आंसू -सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के छलके पड़े आंसू

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरMon, 12 May 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
मदर्स डे पर वृद्धाश्रम की महिलाओं के पखारे चरण

फतेहपुर। मां का कद दुनि में सबसे ऊंचा माना गया है। मदर्स डे पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने मवईया स्थित वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्ग महिलाओं के चरण पखारकर उनका आर्शीवाद लिया। इस सम्मान को पाकर वृद्धाओं की आंखे नम हो गईं। अपनों द्वारा ठुकराई गई महिलाएं व पुरुष वृद्धाश्रम में सहारा लेकर अपनों के आने के लिए पलक पांवडे बिछाए रहती हैं। लेकिन जब कोई अपना नहीं पहुंचता उसे स्थान पर कोई अन्य पहुंचकर उन्हे सम्मानित करता है तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाती। मदर्स डे के अवसर पर कुछ ऐसा ही नजारा मवईया के वृद्धाश्रम में दिखाई दिया।

जब डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा वहीं रहने वाली करीब 30 माताओं के का पूजन व अभिनंदन कर उनके चरण पखार कर आर्शीवाद लिया। जिसके बाद सभी का माल्यार्पण कर आरती उतारने के बाद उनका मुंह मीठा कराया। इतना ही नहीं उनके द्वारा सभी वृद्धजनों को रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती है, उनकी मां से मिले गुणों के कारण वह आज यहां तक पहुंच सके हैं। कहा कि पृथ्वी के भगवान माता पिता ही होते हैं इनकी आंखों आंसू नहीं आना चाहिए। अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए न कि उन्हे वृद्धाश्रम पहुंचा देना चाहिए। इस मौके पर अभिनव श्रीवास्तव, नीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।