आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Fatehpur News - आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहतआंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहतआंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

फतेहपुर। बुधवार की भोर पहर आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे तापमान में गिरावट आई है। उधर आंधी बारिश से कई स्थानों में पेड़ गिरने एवं बिजली पोल टूटने से कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी कड़ाके की गर्मी के साथ लू चलने से लोगों का शरीर सूरज की तपिश से झुलस जा रहा था। गर्मी व उमस से इंसान से लोग बेहाल रहे। सभी लोग मौसम के परिवर्तन के साथ ही बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दो दिनों से आसमानों पर बादलों का आवाजाही लगी थी। मंगलवार की रात से ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। आधी रात को आंधी के साथ कई स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत महसूस हुई। दिन में बजे के बाद धूप निकली। धूप निकलने के बाद मौसम में कुछ गर्मी आ गयी। ग्रामीण क्षेत्र में आंधी पानी से मौसम सुहाना रहा। वैवाहिक कार्यक्रम मे लगे टेंट उखड़ गए। कुछ स्थानों पर आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आंधी पानी के दौरान शादी वाले स्थानों पर भोजन चल रहे थे, तो कहीं जयमाल चल रहा था। तेज हवा से टेंट गिर गये, बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।