Death of a young man hanging on the noose fear of murder युवक की फंदे पर लटकने से मौत, हत्या की आशंका, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsDeath of a young man hanging on the noose fear of murder

युवक की फंदे पर लटकने से मौत, हत्या की आशंका

Firozabad News - फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र में युवक की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। परिवारी जनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मृतक के शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 29 April 2021 04:40 PM
share Share
Follow Us on
युवक की फंदे पर लटकने से मौत, हत्या की आशंका

थाना नगला खंगर क्षेत्र में युवक की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

फतेहपुर नसीरपुर निवासी शिवा उर्फ धर्मेंद्र 22 वर्ष पत्र सत्येंद्र सिंह खेती करता था। वह खाना पीना खाकर घेर पर गया था। वह घेर पर पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। पता चलते ही उसके परिवार के लोग भी वहां आ गए। उसे लटका देख वह लोग रोने लगे।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी की रोते-रोते तबीयत खराब हो गई। और कि 2 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसके पास 6 महीने की की बेटी है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना था मफलर से फांसी लगी है। मफलर भी उसका नहीं है। उनका कहना है कि गर्मियों में मफलर कौन डालता है। परिजनों का कहना है उसका शाम को गांव में विवाद हो गया था। पता चलते पुलिस मौके पर पहुंच गए पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।