Police Arrest Over 67 Accused in Night Operation पुलिस ने अभियान चलाकर 67 अभियुक्त पकड़े, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Arrest Over 67 Accused in Night Operation

पुलिस ने अभियान चलाकर 67 अभियुक्त पकड़े

Firozabad News - जनपद पुलिस ने शनिवार रात को 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिसमें 64 एनबीडब्ल्यू और वांछित अभियुक्त शामिल हैं। अभियान रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चला, जिसके दौरान कई क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 20 April 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने अभियान चलाकर 67 अभियुक्त पकड़े

जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर पांच दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एनबीडब्ल्यू तथा वांछित वारण्टी अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने रात को अभियान चलाकर कुल 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 64 एनबीडब्ल्यू, वारण्टी व 3 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस का अभियान रात 12 से प्रातः 5 बजे तक चला। पुलिस के अभियान से कई क्षेत्रों में पूरी रात हड़कंप मचा रहा। कई क्षेत्रों में भगदड़ मची रही।

अभियान के दौरान थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 6, थाना रामगढ़ ने 5, थाना रसूलपुर ने 2, थाना टूण्डला ने 1, थाना पचोखरा, 1, थाना रजावली ने 3, थाना नारखी ने 4, थाना नगला सिंघी ने 1, थाना सिरसागंज ने 11, थाना नगला खंगर ने 2, थाना नसीरपुर ने 1, थाना शिकोहाबाद ने 5, थाना खैरगढ़ ने 4, थाना जसराना ने 5, थाना एका ने 1, थाना फरिहा ने 1, थाना लाइनपार ने 5, थाना मटसेना ने 3, थाना बसई मौहम्मदपुर ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।