Tragic Discovery Young Man Found Dead in Barbed Wire in Laloo Village मेड़ पर बंधे कटीले तारों में युवक का शव फंसा मिला, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Discovery Young Man Found Dead in Barbed Wire in Laloo Village

मेड़ पर बंधे कटीले तारों में युवक का शव फंसा मिला

Firozabad News - दक्षिण थाना के गांव लालऊ में एक खेत की मेड़ पर युवक धीरज यादव का शव शुक्रवार को कटीले तारों में फंसा मिला। वह ट्रैक्टर चालक था और ईटों की सप्लाई करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को पैसे लेने...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादFri, 2 May 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
मेड़ पर बंधे कटीले तारों में युवक का शव फंसा मिला

थाना दक्षिण के गांव लालऊ स्थित एक खेत की मेड़ पर बंधे कटीले तारों में शुक्रवार की दोपहर युवक का शव फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना मक्खनपुर के गांव जेवडा निवासी 26 वर्षीय धीरज यादव पुत्र राम बहादुर यादव ट्रैक्टर चालक था। वह ईटों की ट्रैक्टर से सप्लाई करता था। उसका शव शुक्रवार दोपहर थाना दक्षिण के गांव लालऊ स्थित एक खेत की मेड़ से बंधे कटीले तारों में फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आला अधिकारियों को जानकारी दी। पता चलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि धीरज गुरुवार प्रातः करीब 9 बजे ईटों के पैसे लेने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका कोई पता नहीं चला। परिजन उसे तलाशते रहे। परंतु कोई सुराग नहीं लगा। एक युवक का शव गांव लालऊ स्थित एक खेत की मेड़ पर बंधे तारों में मिलने की सूचना मिली तो परिजन चले आए। उन्होंने देखा तो शव धीरज का ही था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।