हंडिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
Gangapar News - हंडिया। टाउन एरिया में कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक
टाउन एरिया में कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया व माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता का माहौल है अपराधियों का बोलबाला है। वर्तमान सरकार केवल सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में व्यस्त है। उक्त अवसर पर महेश त्रिपाठी, साधु चरण तिवारी, शरद उपाध्याय, दयाराम मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, महेश शुक्ला, शिवचंद्र बिंद, महेंद्र प्रताप सिंह, मन्नान अंसारी, सुभाष यादव, राजेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, मिथिलेश शर्मा, श्याम शुक्ला, सलीम अख्तर, सक्रेश मिश्रा, शशांक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।