Severe Heatwave Alert Sun s Intensity High Until May 14th 14 मई तक रहेगी सूर्य की प्रबलता, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSevere Heatwave Alert Sun s Intensity High Until May 14th

14 मई तक रहेगी सूर्य की प्रबलता

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। पाठा क्षेत्र में सूर्य आग उगल रहे हैं। गर्मी का प्रकोप जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 25 April 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
14 मई तक रहेगी सूर्य की प्रबलता

पाठा क्षेत्र में सूर्य आग उगल रहे हैं। गर्मी का प्रकोप जारी है। 14 मई तक सूर्य की प्रबलता से तापमान ज्यादा रहेगा, दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है। क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य मेष राशि में रहेगा। यह सूर्य की उच्च राशि है। मौजूदा समय में कई ग्रहों की स्थिति गर्मी को बढ़ा रही है। मीन राशि में शनि की उपस्थिति और मेष के पड़ोसी होने से गर्मी से जनहानि की आशंका है। कर्क राशि में नीचस्थ मंगल की स्थिति भी चिंताजनक है। यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इधर डाक्टरों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा है कि दोपहर 11 से 2 बजे तक घर से बाहर न निकलें। यह समय सन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है। 14 मई तक गर्मी का यह प्रकोप जारी रह सकता है। इस दौरान पानी खूब पीएं। धूप से बचें और शरीर को ढककर रखें। इन सावधानियों से गर्मी से बचा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।