Sexual Assault Case Filed Against Five in Mauaima Woman Attacked at Home सो रही महिला से अश्लीलता, पांच पर केस दर्ज , Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSexual Assault Case Filed Against Five in Mauaima Woman Attacked at Home

सो रही महिला से अश्लीलता, पांच पर केस दर्ज

Gangapar News - मऊआइमा। घर में सो रही महिला से अभद्रता और अश्लीलता की गई। शिकायत पर पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 17 March 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
सो रही महिला से अश्लीलता, पांच पर केस दर्ज

घर में सो रही महिला से अभद्रता और अश्लीलता की गई। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मऊआइमा इलाके की एक महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है। महिला का आरोप है कि आधी रात को वह बच्चे के साथ सोई थी। तभी उसके घर का दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा खोलने पर गांव का एक युवक तथा उसके दो साथी घर में घुस कर उसके साथ अभद्रता अश्लीलता करने लगे तथा दुराचार की कोशिश करने लगे। छीना झपटी में उसका मंगल सूत्र टूट गया। महिला के शोर मचाने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि पति को फोन करके बुलाया और दूसरे दिन सुबह उलाहना देने पर आरोपी युवक तथा उसके परिजनों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मऊआइमा थाने में संजय कुमार मौर्या, ननकू राम मौर्या तथा तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।