छात्र को मिला 30 हजार का चेक और प्रशस्ति-पत्र
Gangapar News - मऊआइमा। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार योजना के अंतर्गत भोलानाथ रामसुख पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज, चकश्याम विकास नगर,
मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार योजना के अंतर्गत भोलानाथ रामसुख पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज, चकश्याम विकास नगर, मऊआइमा के 12वीं के छात्र शैलेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। शैलेन्द्र ने कुराश खेल में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने संयुक्त रूप से छात्र शैलेन्द्र को 30 हजार का चेक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शैलेन्द्र की यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।