खेल रहे मासूम को सांप ने डसा
Gangapar News - उरुवा। घर के सामने खेल रहे मासूम को झाड़ियों से निकले सांप ने डस लिया।

घर के सामने खेल रहे मासूम को झाड़ियों से निकले सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में इलाज के लिए लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे। जहां पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र बसही गांव निवासी इन्द्रबहादुर का तीन वर्षीय बेटा अंकुश शुक्रवार को सुबह अपने घर के सामने खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकले सांप ने अचानक उसे डस लिया। जानकारी होते ही परिजन बिना देरी किए अंकुश को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। मासूम को सर्पदंश के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।