ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार, गंभीर
Gangapar News - उरुवा में बाइक सवार विजय कुमार प्रजापति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया। विजय रामनगर बाजार से घर लौट...

उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर लग गयी। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में अस्पताल भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मेजा थाना क्षेत्र के डोहरिया के शंभूचक निवासी विनोद कुमार प्रजापति का 25 वर्षीय बेटा विजय कुमार प्रजापति बुधवार की शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर रामनगर बाजार गया था। रामनगर बाजार से घर लौटते समय जैसे ही वह मिश्रपुर मेजारोड मार्ग पर देवहटा गांव के सामने पहुंचा बगल से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।