Smriti Irani Returns to Amethi Key Political Event Ahead of 2024 Elections अमेठी--आज गौरीगंज में होंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsSmriti Irani Returns to Amethi Key Political Event Ahead of 2024 Elections

अमेठी--आज गौरीगंज में होंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Gauriganj News - अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी 2024 के चुनावों के बाद पहली बार सोमवार को जनपद पहुंचेंगी। वे अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गोष्ठी को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगी। उनका यह दौरा भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजMon, 26 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
अमेठी--आज गौरीगंज में होंगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

अमेठी। लंबे समय के बाद अमेठी की सियासत फिर से गरमाने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को जनपद पहुंच रही हैं। वे अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगी। कार्यक्रम गौरीगंज स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की उम्मीद है। स्मृति ईरानी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रविवार की देर शाम तक कार्यक्रम स्थल को तैयार किया जा रहा था।

स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी की संसदीय सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे अमेठी नहीं आई थीं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अमेठी को लेकर अपने भाव जरूर प्रकट किए। स्मृति ईरानी सोमवार को इन्हौंना मार्ग से अमेठी की सीमा में प्रवेश करेंगी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। वह मेदन मवई स्थित अपने आवास भी जा सकती हैं। दोपहर बाद तीन बजे आयोजित गोष्ठी को संबोधित करने के बाद वह देर शाम वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी। स्मृति ईरानी के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।