ज्योतिराव फुले ने कुरीतियों को किया दूर: राजेश
Ghazipur News - देवकली, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में तहसील कार्यालय सैदपुर पर

देवकली, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में तहसील कार्यालय सैदपुर पर महात्मा ज्योतिराव फुले जयन्ती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले का जन्म उस समय हुआ था जब देश और समाज मे जाति,अंधविश्वास,सामाजिक कुरूतियां,रूढ़िवादिता चरम सीमा पर थी। उस समय न तो शिक्षा प्राप्त करने की आजादी थी और न अपनी मर्जी का पेशा चुनने की। फिर भी उन्होंने संघर्ष किया और कुरीतियों को दूर किया।
कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा ने कहा 28 नवम्बर, 1890 को महात्मा ज्योतिराव फुले ने अंतिम श्वांस लेते हुए नश्वर शरीर का परित्याग कर दिया। डॉ. आंबेडकर ने उन्हें अपना गुरु मानते हुए कहा हैं कि यदि इस धरती पर महात्मा फुले जन्म नही लेते तो आंबेडकर का भी निर्माण नहीं होता। लोगों ने महात्मा फूले के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार मॊर्य,पूर्व सभासद राजेश कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा,अवधेश,प्रमोद ,बबलू,सुरेन्द्र ,रामलाल,हंसराज, डॉ. संजय कुशवाहा ,राजपति,रामकिशुन,भुवनेश्वर एडवोकेट,चन्द्रशेखर कुशवाहा,डॉ शिवकुमार , डॉ. संतोष ,कृपाशंकर कुशवाहा आदि लोग मॊजूद थे। संचालन अशोक कुशवाहा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।