Dr Sanjay Kumar Verma Achieves PhD in Sociology Brings Glory to Saidpur संजय को मिली पीएचडी की उपाधि, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDr Sanjay Kumar Verma Achieves PhD in Sociology Brings Glory to Saidpur

संजय को मिली पीएचडी की उपाधि

Ghazipur News - सैदपुर के डॉ. संजय कुमार वर्मा ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सैदपुर के विद्यालयों से हुई और स्नातक की डिग्री राजकीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 3 June 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
संजय को मिली पीएचडी की उपाधि

सैदपुर। नगर के डॉ. संजय कुमार वर्मा ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से समाजशास्त्र से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करके नगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर परिजनों को बधाई देने का ताता लगा है। संजय को यह उपाधि गया विश्वविद्यालय के शोध निर्देशक डॉ. हरेश नारायण पाण्डेय ने प्रदान किया है। संजय वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा सैदपुर के आदर्श उच्चततर माध्यमिक विद्यालय शुरू हुई। इसके बाद नगर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज से सातवीं वी से इंटरमिडिएट तक की पढ़ाई उत्तीर्ण किया। वही स्नातक की पढ़ाई 2017 मे नगर के राजकीय पीडीडीयू से उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने 2018 काशी हिन्दू विश्व विद्यालय (बीएचयू ) वाराणसी से परास्नातक डिग्री करने के बाद 2025 में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से समाजशास्त्र में पीएचडी पूर्ण की।

डॉ. संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाईयों और गुरुजनों को दिया है, जिनके आशीर्वाद से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।