Farewell Ceremony for LIC Branch Manager Anurag Anjan Singh in Jakhania शाखा प्रबंधक को स्थानांतरण पर दी विदाई, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFarewell Ceremony for LIC Branch Manager Anurag Anjan Singh in Jakhania

शाखा प्रबंधक को स्थानांतरण पर दी विदाई

Ghazipur News - जखनिया में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा के प्रबंधक अनुराग अंजन सिंह के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और नव व्यवसाय की निरंतर प्रगति की सराहना की। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 8 May 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
शाखा प्रबंधक को स्थानांतरण पर दी विदाई

जखनिया। स्थानीय कस्बा स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा के शाखा प्रबंधक अनुराग अंजन सिंह के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा कि जखनिया क्षेत्र भौगोलिक स्थिति से घिरा है। इसके बावजूद भी यहां का नव व्यवसाय अपनी निरंतर प्रगति पर चलता है। इस क्षेत्र मे जनपद ही नहीं अन्य जनपदों के अभिकर्ता बीमा व्यवसाय के लिए क्षेत्र में आते हैं फिर भी यहां के अभिकर्ता अपने स्वंय के कार्य कुशलता से अपना कार्य संपादित करते रहते हैं। यह संस्था समाजिक कार्य के बदौलत देश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपना परचम लहरा रही है।

कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार नायक, मनोज कुमार वर्मा, विकास अधिकारी विकास जायसवाल, अशोक कुमार यादव, विनीत, अशोक यादव, आनंद कुमार, राजेश्वर गिरी, सुनील कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार सहित अन्य अभिकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।