Inauguration of Petrol Pump by Minister Omprakash Rajbhar in Maradah चुनाव हारने के बाद आरोप लगाते हैं सपा के लोग: ओमप्रकाश राजभर, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsInauguration of Petrol Pump by Minister Omprakash Rajbhar in Maradah

चुनाव हारने के बाद आरोप लगाते हैं सपा के लोग: ओमप्रकाश राजभर

Ghazipur News - मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर सेवठा गांव के पास सोमवार को एक

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 11 Feb 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
चुनाव हारने के बाद आरोप लगाते हैं सपा के लोग: ओमप्रकाश राजभर

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर सेवठा गांव के पास सोमवार को एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के जीत पर विपक्षी सपा के सरकारी मिशनरी के दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में दो समाजवादी पार्टी जीती है। सात भाजपा जीती है। लोकसभा चुनाव में सपा 35 सीटें जीती थी। तब उन्होंने ने अपनी जीत पर सवाल नहीं उठाया।

जनता ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा करके वोट देकर जीत दिलाई है। गरीबो के लिए सरकार की योजनाएं बन रही है। गरीब भाजपा के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों लोगों को घरौनी देने का कार्य कर किया। इससे राजस्व सम्बन्धी विवादों के समाधान हुआ है। हर आवास से वंचित व्यक्ति को आवास की सुविधा देने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर तेजी से कार्य हो रहा है। हर पात्र व्यक्ति को आवास मिलेगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार प्रभाकर, दिनेश कुमार, श्याम सुंदर, सालिक यादव, सुरेन्द्र राजभर, सुरेश राजभर, डॉ. जयनाथ राजभर,जयलाल राजभर, शिवकुमार यादव, संतोष यादव, संतोष राजभर, धनंजय चौबे, धनंजय ओझा,सरवन राजभर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।