सिचाई संघ के जिलाध्यक्ष बने अश्वनी और मंत्री बने अभिषेक
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप खंड प्रथम का द्विवार्षिक

गाजीपुर, संवाददाता। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप खंड प्रथम का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ नागरिकों का भव्य अभिनंदन समारोह बुधवार को नलकूप मंडल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राजकीय सेवा से अवकाश ग्रहण करने पर विदायी की गयी। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने सभी कर्मचारियों को एक जुट रहने की अपील किया। इसके बाद जनपद कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची जारी की गयी।
दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसमें सर्व सहमति से अश्वनी सिंह को अध्यक्ष, अंतू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक राय मंत्री, जितेंद्र यादव संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष संरक्षक अम्बिका दूबे ने दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूरी आत्मनिर्भरता के साथ निभाउंगा। इस दौरान उमाशंकर शर्मा, अवध पाण्डेय, संदीप, प्रवीण, दीपक, गुप्तेश्वर तिवारी, सुभाष सिंह, सूर्यकांत कुमार, बृजेश यादव, कृष्णा यादव, राम अवध, प्रेमशंकर राय, गुप्तेश्वर तिवारी मौजूद रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।