Family Protests on Gonda-Ayodhya Highway Over Land Dispute with Local Goons रास्ते विवाद में अयोध्या हाईवे पर लेटा परिवार, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsFamily Protests on Gonda-Ayodhya Highway Over Land Dispute with Local Goons

रास्ते विवाद में अयोध्या हाईवे पर लेटा परिवार

Gonda News - गोंडा अयोध्या नेशनल हाईवे पर एक परिवार ने जमीन विवाद को लेकर प्रदर्शन किया। दबंगों ने जबरन रास्ता बनाने के लिए दीवार गिरा दी। परिवार ने न्याय की मांग करते हुए हाईवे पर लेट गए, जिससे यातायात प्रभावित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 20 May 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
रास्ते विवाद में अयोध्या हाईवे पर लेटा परिवार

खोरहसां, संवाददाता। दबंगों की ओर से जबरन रास्ता बनाने को लेकर एक परिवार गोंडा अयोध्या नेशनल हाईवे पर लेट गया। एक घंटे बाद पुलिस पीड़ित परिवार को जबरन नगर कोतवाली उठा ले गई। इससे वाहनों की आवाजाही थमी रही। नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचे झंझरी निवासी कैलाश प्रजापति के मुताबिक उम्मेदजोत ग्राम पंचायत में ठाकुरद्वारा पर उनका पुराना मकान बना हुआ है। घर के पीछे ऊंचे झंझरी के ही कुछ लोगों की जमीन है। कैलाश के परिवार का कहना है कि हाईवे से विपक्षी का कोई रास्ता नहीं है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि रास्ता है। बस इसी को लेकर लम्बे समय से विवाद होता रहा है।

कैलाश के परिवार वालों को पुलिस रास्ता के विवाद के कारण कई लोगों को जेल भी भेज चुकी है। परिवार पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगा रहा है। बताया जाता है मंगलवार को आरोपियों ने जबरन रास्ते के लिए दीवार गिरा दी। पुलिस से कोई राहत की उम्मीद न होने से परिवार ने न्याय पाने व अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अयोध्या गोण्डा हाईवे पर लेट गये। घण्टों तक घटना स्थल के दोनो ओर हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। कोतवाल नगर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।