नगर निकाय टैक्स वसूली में पिछड़े
Bareily News - बरेली में नगर निगम और नगर पालिका कर वसूली में पिछड़ गई हैं। डीएम ने अधिकारियों को वसूली का ग्राफ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 200 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले केवल 133 करोड़ रुपए की जीएसटी वसूली हुई है। बिजली...

बरेली, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम-नगर पालिका और नगर पंचायत कर वसूली में पिछड़ गईं हैं। हाउस और वाटर टैक्स के लक्ष्य के मुताबिक वसूली नहीं हो रही है। डीएम ने नगर निकायों के अधिकारियों को वसूली का ग्राफ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा की। सबसे खराब स्थिति नगर निकायों की सामने आई। 200 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 133 करोड़ रुपए की जीएसटी की वसूली हुई है। बिजली विभाग की कर वसूली कम पाई गई। अकेले अप्रैल महीने में बिजली चोरी की 375 एफआईआर दर्ज हुई हैं। डीएम ने बिजली चोरी रोकने को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने 5 करोड़ के राजस्व वसूली के लक्ष्य को बहुत अधिक बताया। लक्ष्य कम करने के लिए मुख्यालय पत्र भेजने की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला और सभी एसडीएम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।