आग लगने से नगदी समेत सामान जलकर राख हो गया
Gorakhpur News - पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना के अमटौरा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से अचानक से आग लग गयी। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक 40 हजा

पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना के अमटौरा गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से अचानक से आग लग गयी। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक 40 हजार नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के अमटौरा गांव के उग्रसेन सिंह के घर अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें घर में रखा हुआ 40 हजार नगदी, 30 हजार का आभूषण, कुर्सी, मेंज, सूटकेस, कपाट, बक्सा, बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उग्रसेन सिंह का पूरा परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था घर में उनके दो वयस्क लड़के ही थे। हल्का लेखपाल अरविंद कुमार झा ने मौके पर पहुंचकर हालात का मुआयना किया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।