बेल्ट ग्रेडिंग में 28 खिलाड़ी हुए सफल
Gorakhpur News - गोरखपुर में योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 28 खिलाड़ी सफल रहे और उन्हें विभिन्न रंगों की बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य...

गोरखपुर, निज संवाददाता। योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इसमें कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमे से 28 सफल रहे। प्रशिक्षुओं को कलर बेल्ट व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी व योग मंत्रा के संचालक आदित्य सिंह ने सफल प्रशिक्षुओं को ब्राउन, पर्पल, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज और येलो बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से मार्शल आर्ट्स को कॅरियर और रोजगार से जोड़ने के लिए योग की तरह मार्शल आर्ट सर्टिफिकेशन बोर्ड गठित करने की मांग की।
संचालन योद्धा मार्शल आर्ट्स के जिला प्रमुख विशाल सिंह ने किया। आभार ज्ञापन महिला विंग प्रमुख अनुप्रिया आनंद ने किया। इस अवसर पर शशिकांत आकाश चौधरी, स्कंद मिश्रा, सृजन श्रीवास्तव, श्याम कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत, तमन्ना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इन्होंने प्राप्त किया बेल्ट येलो बेल्ट- शिवालिका यादव, अनवांशिखा यादव, अनिका त्रिपाठी, अदविका शुक्ला, श्रेया यादव, काव्या यादव, आराध्या पांडेय, कौशिकी सिंह, आराध्या सिंह, उददायक सिंह, आर्या गुप्ता, जीविका गुप्ता, सात्विक त्रिपाठी, अक्षर श्रीनेत, शानवी गुप्ता, ऑरेंज बेल्ट-आराध्या मिश्रा, रुद्रांश मिश्रा, रुद्र शुक्ल, आश्विक शुक्ल, विवान भारती, अथर्व पाल, योनित सिगरोहा, रिद्धिमा मिश्रा, ग्रीन बेल्ट- कृति सिंह, अदिति यादव, अनन्या सिंह, उन्नति गुप्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।