Gorakhpur Municipal Corporation to Develop 10 New Wards under Chief Minister Urban Creation Scheme with 25 Crore Budget नगर निगम के नए वार्डो में बनाए जाएंगे कल्याण मंडपम, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation to Develop 10 New Wards under Chief Minister Urban Creation Scheme with 25 Crore Budget

नगर निगम के नए वार्डो में बनाए जाएंगे कल्याण मंडपम

Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 2025-26 के लिए 10 नए वार्डों में कल्याण मंडपम, पार्क और खेल सुविधाओं का विकास करेगा। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 11 April 2025 10:25 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम के नए वार्डो में बनाए जाएंगे कल्याण मंडपम

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम वित्त वर्ष 2025-26 के तहत मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में महानगर में शामिल 10 नए वार्डो में कल्याण मंडपम, पार्क एवं खेल सुविधाओं के विकास करेगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम के राजस्व विभाग इन वार्डों में जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना समेत अन्य मदों से नव गठित 10 वार्डों में तकरीबन 80 करोड़ रुपये की लागत से जरूरी बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य कराए गए। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। निगम में शामिल 31 राजस्व ग्राम को मिलाकर रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड गठित हुआ है। यहां पहली बार पार्षद चुन कर आए हैं। ऐसे में दूसरे वार्डो के समकक्ष इन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर खड़ा करने में नगर निगम जुटा है।

पिछले वित्तीय वर्ष में यहां मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत काफी विकास कार्य कराए गए। अब मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी इन वार्डो को प्राथमिकता पर रखा गया है। खोराबार वार्ड में कल्याण मण्डपम का निर्माण किया जा चुका है। संझाई में भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण कल्याण मंडपम बना रहा है। ऐसे में शेष वार्डो में कल्याण मंडपम, पार्क और खेल सुविधाओं के विकास के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है। निर्माण विभाग इन परियोजनाओं पर खर्च होने वाली धनराशि का इस्टीमेट बना रहा है। ताकि प्रस्ताव तैयार कर शासन से स्वीकृति ली जा सके। खेल सुविधाओं का विकास उन वार्डों में ही किया जाएगा जहां पर्याप्त जमीनें उपलब्ध होंगी।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा, नव गठित वार्ड निगम की प्राथमिकता में शामिल हैं। पिछले साल यहां सड़क, जलापूर्ति, जलनिकासी, सोलर लाइट्स, पथ प्रकाश संबंधी अन्य विकास कार्यों पर 80 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। इस बार भी मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में फिलहाल 25 करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाई जा रही है। जमीनें चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।