Governor Shiv Pratap Shukla to Visit Gorakhpur for Four-Day Program आज आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGovernor Shiv Pratap Shukla to Visit Gorakhpur for Four-Day Program

आज आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Gorakhpur News - हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 16 मई को गोरखपुर आएंगे। वे चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 18 मई को वे सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 19 मई को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 15 May 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
आज आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे। चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 19 मई को शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के राजभवन से मिनट्स के मुताबिक 16 मई को राज्यपाल अपराह्न 3:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। शनिवार को अपराह्न 4 बजे खजनी क्षेत्र के भरोहिया गांव निवासी सर्वदेव शुक्ल व रामसावरे शुक्ल के आवास पर जाएंगे। रात 8:20 बजे रानीडीहा स्थित वसंत विहार में सुनील सिंह के यहां जाएंगे। इसी क्रम में राज्यपाल 18 मई को सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर में पूर्व विधायक स्व. अवधेश कुमार श्रीवास्तव स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

19 मई को सुबह 9:30 बजे शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।