Illegal Construction Halted in Gorakhpur Amid Ongoing Land Dispute Investigation तुर्कमानपुर में विवादित जमीन पर निगम ने फिर रोका निर्माण , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsIllegal Construction Halted in Gorakhpur Amid Ongoing Land Dispute Investigation

तुर्कमानपुर में विवादित जमीन पर निगम ने फिर रोका निर्माण

Gorakhpur News - गोरखपुर में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण को रोका। तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चल रही जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विवादित भूमि पर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया, जिसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 20 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
तुर्कमानपुर में विवादित जमीन पर निगम ने फिर रोका निर्माण

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सोमवार को एक बार फिर नगर निगम की राजस्व विभाग और प्रवर्तन दल ने मौजा तुर्कमानपुर तहसील सदर के गाटा संख्या 954, 967 और 969 में चल रहे अवैध निर्माण को रोका। निर्माण कर रहे लोगों को सख्त हिदायत दी कि जब तक तहसील सदर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चल रही जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती, चहारदीवारी का निर्माण न करें। हालांकि निगम की टीम के लौटने के साथ पुन: निर्माण कार्य शुरू हो गया। जमीन के स्वामित्व के संबंध में राजीव कुमार सिंह पुत्र सुदामा सिंह और रुबी पुत्री बेचन और नगर निगम के बीच विवाद है।

रुबी के प्रार्थना पत्र पर राजीव कुमार सिंह को चहारदीवारी कराने से रोका गया। इस पर राजीव ने अपनी आपत्ति नगर निगम में दर्ज कराई। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक विवाद प्रकरण में अराजी नम्बर 954 पर आदेश दर्ज है जिसमें आराजी नम्बर 945 का उल्लेख किया गया है। और यही आदेश गाटा संख्या 967 और 969 पर भी दर्ज है। अराजी नम्बर 969 का रकबा 0.198 हेक्टेयर मौजा तुर्कमानपुर उत्त प्रदेश जमींदारी विनाश की खतौनी में दर्ज है। वहीं, अराजी नम्बर 969 का रकबा 0.198 हेक्टेयर जमींदारी क्षेत्र की खतौनी में भी दर्ज है। अराजी नम्बर 969 रकबा 0198 हेक्टेयर किसी एक ही खतौनी में दर्ज हो सकता है, इस कारण प्रकरण अति विवादित है। कब खत्म होगा जांच रिपोर्ट का इंतजार निगम क्षेत्र में महेवा मुस्तकिल के गाटा संख्या 76, 77 और 78 की जमीन पर भी विवाद है। इस जमीन की जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने राजस्व निरीक्षक उमेश तिवारी के नेतृत्व में लेखपाल रजत वर्मा, राजेश कुमार, रामकुमार गुप्ता, नमन कुमार और जगदीश प्रसाद की 6 सदस्यीय टीम गठित की। 10 मई को ही स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करने के निर्देश दिए थे। टीम ने मौके पर कर जाकर निरीक्षण किया लेकिन अब तक नगर निगम को रिपोर्ट नहीं मिली है। वर्जन दोनों ही प्रकरण की जांच तहसील स्तर से ही हो सकती है। जिसके लिए जांच करा कर अभिलेख दुरुस्त करने के लिए लिखा गया था। लेकिन अब तक इस मामले में रिपोर्ट नहीं मिली है। सोमवार को निर्माण की सूचना मिलने पर टीम भेज कर निर्माण कार्य रोका गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय को एक बार फिर जांच रिपोर्ट के लिए लिखा जाएगा। -निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।