जीडीए डिप्लोमा इंजीनियर संघ की नई कार्यकारिणी गठित
Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन इंजीनियर धर्मेश की अध्यक्षता में हुआ। निर्वाचित कार्यकारिणी में इंजीनियर अजय कुमार सिंह संरक्षक, मनीष कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष,...

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को संगठन के प्रदेश महासचिव इंजीनियर धर्मेश की अध्यक्षता में हुआ। निर्वाचित कार्यकारिणी का संरक्षक इंजीनियर अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष इंजीनियर मनीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आग्या राम वर्मा, उपाध्यक्ष इंजीनियर प्रभात कुमार, महासचिव इंजीनियर पूनम यादव, वित्त सचिव इंजीनियर संदीप कुमार सोनी, संगठन मंत्री इंजीनियर अनुपमा और प्रचार मंत्री इंजीनियर संजू शाव चुने गए। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, सचिव प्रखर उत्तम और प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।