Police Arrest Man for Alleged Rape During Religious Ceremony in Gulriha ननिहाल में युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrest Man for Alleged Rape During Religious Ceremony in Gulriha

ननिहाल में युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल

Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र में एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती ननिहाल में एक अनुष्ठान में शामिल होने गई थी, जहां युवक ने उसे परेशान किया। पुलिस ने आरोपित अमन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 3 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
ननिहाल में युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, जेल

गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में ननिहाल एक अनुष्ठान में शामिल होने गई युवती से जबरन दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती का ननिहाल गुलरिहा इलाके के एक गांव में है। युवती की शादी भी इसी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। चार वर्ष पहले पति से किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद युवती अपने मायके में रह रही है। युवती की ननिहाल निवासी अमन निषाद पुत्र शिवशंकर से नजदीकी हो गई।

29 अप्रैल को युवती ननिहाल में एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गई थी। आरोप है कि गुरुवार को युवती ममेरी बहन के साथ युवक से मिलने गयी। जहां युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। गुलरिहा पुलिस ने आरोपित अमन निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।