दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा गया
Gorakhpur News - कैंपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 12 May 2025 06:56 PM

कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान इंदरपुर गांव निवासी ओमकार शर्मा के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, एक गांव में घर में घुसकर 17 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इंदरपुर गांव के शिवपुर निवासी ओमकार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।