Railway Employees Union Expresses Anger Over Extension of Cadre Restructuring Committee Until December 2023 कर्मियों की पदोन्नति को लटका रहा रेलवे बोर्ड, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsRailway Employees Union Expresses Anger Over Extension of Cadre Restructuring Committee Until December 2023

कर्मियों की पदोन्नति को लटका रहा रेलवे बोर्ड

Gorakhpur News - गोरखपुर के पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री सतीश चंद्र अवस्थी ने 2023 में रेलवे बोर्ड द्वारा कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी के कार्यकाल को 31 दिसंबर तक बढ़ाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 21 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
कर्मियों की पदोन्नति को लटका रहा रेलवे बोर्ड

गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय मंडल मंत्री सतीश चंद्र अवस्थी ने 2023 में रेलवे बोर्ड द्वारा गठित कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी के कार्यकाल को 31 दिसंबर तक बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, रेल कर्मचारियों के भविष्य की पदोन्नति से जुड़ा हुआ मामला है। इसे जानबूझकर लटकाया जा रहा है। यह कर्मचारियों के भविष्य की संभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। रिस्ट्रक्चरिंग यदि 8 वे वेतन मान के लागू होने के पहले अमल में नहीं आएगा तो रेल कर्मचारियों को बड़ा वित्तीय तथा पदोन्नति का नुक़सान होगा। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित वो कर्मचारी होंगे जो 1 जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त होंगे।

उन्होंने सहमति के बिंदुओं पर तत्काल शासनादेश जारी किए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।